पाकिस्तान ने दिया भारत के आर्मी चीफ़ मुकुंद नरवणे के 'PoK' वाले बयान का जवाब
पाकिस्तानी फ़ौज के प्रवक्ता ने भारतीय सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे के पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर (PoK) वाले बयान का जवाब दिया है. उनका कहना है कि 'भारतीय आर्मी चीफ़ का एलओसी पार सैन्य कार्रवाई करने वाला बयान उनकी नियमित बयानबाज़ी का हिस्सा है, ताकि देश में चल रही आंतरिक उथल -पुथल से लोगों का ध्यान हटाया जा सके.' एक ट्वीट में पाकिस्तानी फ़ौज के प्रव क्ता ने लिखा है कि 'पाकिस्तान की सेना किसी भी किस्म के भारतीय आक्रमण का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है.' भारत के नए आर्मी चीफ़ जनरल मनो ज मुकुंद नरवणे ने शनिवार को नई दिल्ली में अपनी प हली प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा था कि "भारतीय संसद अगर चाहती है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भी भारत में होना चाहिए, तो जब हमें इस बारे में कोई आदेश मिलेंगे, तो हम उचित कार्रवाई करेंगे." दरअसल, मुकुंद नरवणे से पूछा गया था कि वह भारत के राजनीतिक नेतृत्व द्वारा बार-बार पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर (भारत जिसे पाक अधिकृत कश्मीर या PoK कहता है) को भारत में शामिल करने वाली टिप्प णियों पर क्या सोचते हैं. नए आर्मी चीफ़ ने कहा क...